संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे टूर्नामेंट में मंगलवार को आईटीआई और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने जीत प्राप्त की।
आईटीआई क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.3 ओवर में 196 रन बनाए। इसमें राम ने 37, सार्थक ने 35, कबीर ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में आरोहण ने 4, नीरव ने 2, लक्ष्य और विराट ने भी दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 22.3 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाकर एक विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से अक्ष ने 39, राघव ने 37, आरिश ने 31, रियांश ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में गोल्डन, देवांश, सार्थक और रिहान ने भी दो-दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बुधवार को क्रिकेटर कर्ण शर्मा सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।