फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गुरु दरबार सजा हुआ रहिरास साहिब का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
- अगम कौर ने शबद गायन कर किया सभी को मंत्रमुग्ध- गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ साहिब लेखानगर में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ साहिब लेखानगर में गुरु दरबार सजाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक गुरुविंदर सिंह ने रहिरास साहिब का पाठ उच्चारण किया। कार्यक्रम में शाम 7:30 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक अगम कौर ने शबद गायन किया।
विज्ञापन

दमदमी टकसाल वाले भाई हरनीत सिंह नीत ने गुरुवाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया। रात्रि 9:00 बजे से रात्रि 10: 00 बजे तक श्री दरबार साहिब से आए हजूरी रागी भाई कमलजीत सिंह शबद गायन कर संगत का मनमोह लिया। गुरुविंदर सिंह ने बताया कि 19 जून को गुरुद्वारा साहिब में दोबारा कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। इसमें हरनीत सिंह नीत और भाई जसकरन सिंह कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। कार्यक्रम के अंत में गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इस अवसर पर अजय, संदीप, अमरजीत सिंह आदि काफी संख्या में लोग रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें