फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोतीगंज के 30 कबाड़ियों पर गुंडा एक्ट लगेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
38 कबाड़ियाें पर गुंडा एक्ट और चार पर गैंगस्टर लगेगा
विज्ञापन

मेरठ। सोतीगंज के शातिर कबाड़ियों की पहली सूची पुलिस ने तैयार कर ली। इसमें 38 कबाड़ियों पर गुंडा एक्ट और चार पर गैंगस्टर लगाया जाएगा। इसके दस्तावेज तैयार हो गए और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के हस्ताक्षर का इंतजार बाकी है। बताया गया कि पहली सूची में पुराने और शातिर कबाड़ियों के नाम शामिल हैं। ये कबाड़ी चोरी के वाहन काटकर करोड़पति बने हैं। पुलिस का दावा है कि ऐसे कबाड़ियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
चोरी और लूट के वाहन काटने के मामले में सोतीगंज के कबाड़ी मन्नू उर्फ मुईनुद्दीन, इरफान उर्फ राहुल काला और अज्जू जेल में बंद हैं। उनको जेल में रोकने के लिए पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई करने में लगी है। शातिर कबाड़ी जिशान उर्फ पव्वा, इकबाल और उसके दो बेटों पर गैंगस्टर की फाइल पुलिस ने तैयार कर ली। पुलिस का दावा है कि हाजी गल्ला, गद्दू, मोहसिन सहित 38 लोगों पर गुंडा एक्ट लगेगा। इनके खिलाफ सदर बाजार पुलिस ने काफी सुबूत जुटा लिए हैं। सोतीगंज में जो कबाड़ी चोरी के वाहन काटते थे, जिनके खिलाफ अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज है। इनमें अधिकतर खुद को बेगुनाह बताकर सोतीगंज में दुकान खोलकर बैठे हैं। उनके नाम भी अब सूची में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना कि सोतीगंज में चोरी के वाहन जिसने काटे हैं, उन सबके खिलाफ कार्रवाई होना तय है। सोतीगंज के कबाड़ी पुलिस अधिकारियों के यहां पर जाकर प्रार्थना पत्र दे रहे हैं कि बेगुनाहों को न फंसाया जाए। इस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि चोरी के वाहन काटने वालों पर ही पुलिस कार्रवाई होगी। चोरी और लूट के वाहन काटकर अर्जित की करोड़ों की संपत्ति गैंगस्टर 14 ए के तहत कुर्क की जाएगी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि कबाड़ियों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई करेगी।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें