मारपीट के दौरान उसके बीच बचाव के लिए मां बानो आई तो उसे भी पीटा गया। इसके चलते उसकी मौत हो गई। बाद में मोबिन और महिलाओं सहित अन्य लोग भी मारपीट में शामिल हुए।
सागर की तहरीर पर पुलिस ने दानिश गार्डन कालोनी निवासी दूल्हे मोबिन, उसके भाई शौकीन, मां रईसा, जाबिर उर्फ जबीर निवासी गोल्ड पैलेस वाली गली, हुमा उर्फ खुशनुमा और बदर निवासी मोहल्ला हामिद हसन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
इनमें से मोबिन, रईसा, खुशनुमा, जाबिर और बदर को गिरफ्तार किया गया। मोबिन का भाई शौकीन फरार है। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित रखा गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/