फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Triple Murder: तिहरे हत्याकांड से बदनाम है मेरठ का गुदड़ी बाजार, नाम के पीछे जुड़ी हैं भी हैं कहानियां

Sat, 05 Apr 2025 03:59 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में तिहरे हत्याकांड में दोषियों को आजीवन कारावास की सजा मिलने के बाद गुदड़ी बाजार फिर सुर्खियों में है।
विज्ञापन
गुदड़ी बाजार का वह चबूतरा, जहां हत्याकांड को अंजाम दिया गया। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में तिहरे हत्याकांड के आखिरी दोषी को भी आजीवन कारावास की सजा मिलने के बाद गुदड़ी बाजार फिर सुर्खियों में है। कम ही लोग जानते हैं कि गुदड़ी बाजार का नाम गुदड़ी बाजार क्यों पड़ा। इसके पीछे भी दो कहानियां हैं।

विज्ञापन


गुदड़ी बाजार के रहने वाले 75 साल के मुंशी इस्लामुद्दीन गाजी बताते हैं कि यहां बड़े-बड़े चबूतरे थे। शहर का यहां मुख्य बाजार था। घंटाघर इसके बाद बना। यहां किला था और किले के नीचे बाजार लगता था।

यह भी पढ़ें: बड़ा फैसला: गुदड़ी बाजार हत्याकांड के आखिरी आरोपी को भी उम्रकैद, बेहद खाैफनाक थी मेरठ की ये वारदात 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली कहानी यह है कि इसको लोग गुजरी बाजार कहते थे। दरअसल, यहां नालों पर बने चबूतरों पर गुर्जर समुदाय की महिलाएं देसी घी बेचने के लिए मटके लाती थीं। इसलिए लोग आम बोलचाल में इसे गुजरी बाजार कहते थे। 

उन्होंने बताया कि दूसरी कहानी यह है कि यहां रजाइयों में भरी जाने वाली रूई की गुदड़ी का काम होता था। गुदड़ी बिकती थी। इस वजह से कुछ लोग इसे गुदड़ी बाजार कहते थे। दोनों नाम मिलते-जुलते थे, लिहाजा बाद में गुदड़ी प्रचलन में ज्यादा रहा। हालांकि अब तिहरे हत्याकांड की वजह से इसे ज्यादा जोड़कर देखा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें