फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अजय के अर्धशतक से जीती जीटीबी की टीम

विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच के खिलाड़ी
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहा क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीता। टीम की ओर से अजय ने शानदार अर्धशतक लगाया।
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। इसमें अजय ने 80 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आदित्य ने दो, कृणाल ने दो, कुश ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी और दो रन से मैच हार गई। टीम की ओर से हिमांशु ने 38, कुश ने 40, आदित्य ने 38, अवि ने 37 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अरहान ने तीन, रोबिन ने दो, अभय ने दो और आहद ने तीन विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को जूनियर और सीनियर वर्ग में एक-एक मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें