फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मजदूर को सांप ने काटा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। मटौर गांव के जंगल में शनिवार सुबह गन्ने की फसल की बंधाई कर रहे एक मजदूर को सांप ने काट लिया। साथियों ने तुरंत उसे दौराला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मटौर निवासी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि वह पंकज कुमार, रोशन, आकाश और कृष्णपाल के साथ गांव निवासी किसान राजू के झारखंडेश्वर महादेव मंदिर के पीछे स्थित खेत में गन्ने की फसल की बंधाई कर रहे थे। इसी दौरान पंकज कुमार के पैर में सांप ने काट लिया। पंकज के शोर मचाने पर साथी उसे तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने तक उसकी हालत गंभीर हो गई थी। चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया। चिकित्साधिकारी डॉ. सचिन ने बताया कि समय रहते अस्पताल पहुंचने से घायल को तत्काल इलाज मिल गया। अब उसकी हालत में काफी सुधार है और वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें