फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जीटीबी की टीम ने बनाई चार रन की बढ़त

Wed, 29 Oct 2025 06:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में जीटीबी और रोजवुड स्कूल के बीच खेला जा रहा है तीन दिवसीय मैच
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में 10 से 15 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के तीन दिवसीय मैच खेला जा रहा है। इसमें जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने दूसरे दिन रोजवुड पब्लिक स्कूल की टीम पर चार रन की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन

मैच के पहले दिन रोजवुड पब्लिक स्कूल ने बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 93 रन बनाए थे। दूसरे दिन बुधवार को रोजवुड की पूरी टीम 46 ओवर में 101 रन के स्कोर पर आउट हो गई। इसमें ध्रुव ने 21 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में सुभान को 6 और शिवम को एक विकेट मिला। पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम 40.1 ओवर में 105 रन पर ऑल आउट हो गई और पहली पारी में टीम ने 4 रन की बढ़त प्राप्त की। जीटीबी की ओर से हमजा ने 51, उमंग ने 23, विपुल ने 4, शोएब ने 15 रन बनाए। गेंदबाजी में ध्रुव ने तीन, अयान ने 4, अक्षय ने एक विकेट लिया। आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि आज तीसरे दिन के खेल की शुरूआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें