फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने चार रन से जीता मैच

Wed, 08 Oct 2025 06:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच जीतने के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने चार रन से जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इसमें कार्तिक ने 45, मन्नू ने 42, मौआज ने 38, विराट ने 32 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में देवांश ने दो, अर्जुन ने दो, कबीर ने दो, करन ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम 19 ओवर में 171 रन ही बना सकी। जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 4 रन से जीत प्राप्त की। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की ओर से तोहिनूर ने 43, जैद ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में जीटीबी की ओर से फवाज ने दो, रिहान ने दो, सुभान ने तीन और देव शर्मा ने तीन विकेट लिए। कोच अतहर अली की ओर से सभी क्रिकेटरों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को जूनियर वर्ग का मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें