सरूरपुर। संजय गांधाी पीजी कॉलेज में शिविर में छात्रों को संस्कृत बोलना सीखाते अध्यापक। कॉलेज
सरूरपुर। संजय गांधी पीजी कॉलेज में बुधवार को दस दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 8 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा में संवाद करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्यअतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रमेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि संस्कृत केवल भाषा नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा है। उन्होंने नई शिक्षा नीति में संस्कृत के प्रचार-प्रसार पर बल दिया। संयोजक अवधेश कुमार संस्कृत विभाग ने बताया कि शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृत बोलने की रुचि विकसित करना और उन्हें व्यावहारिक रूप से संस्कृत संवाद में दक्ष बनाना है। शिविर के अध्यापक रंगराजन ने प्रतिभागियों को संस्कृत में परिचय देने का प्रशिक्षण दिया। पहले दिन कई प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की और उत्साहपूर्वक संस्कृत संभाषण का अभ्यास किया। शिविर के दौरान प्रतिदिन संस्कृत वार्तालाप, गीत एवं लघु नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भाषा का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जाएगा। इस दौरान संस्कृत भारती, अनिल, प्रो. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।