फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर 12-16 के फाइनल में पहुंची जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी रेड

विज्ञापन
गुरुतेग बहादुर क्रिकेट अकेडमी में विपिन सिरोही क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाडियों को पुरस्कृत करत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रही विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को अंडर 12-16 वर्ग में सेमीफाइनल मैच खेला गया। जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी येलो और जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी रेड के बीच हुए मैच में रेड की टीम ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी येलो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 149 रन बनाए। इसमें मार्विश ने 41, समीर ने 39, रिहान ने 37 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कुणाल ने 4 ओवर में 8 रन देकर 5 विकेट लिए। कुश और अनमोल ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम ने 16 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त किया और फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की ओर से अजहर ने 44, अहमद ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में मार्विश ने दो विकेट लिए। आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि आज 12 से 16 वर्ग की श्रेणी में फाइनल मुकाबला दो बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें