फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में लगाए भंडारे

विज्ञापन
सदर स्थित वामन भगवान मंदिर में प्रसाद वितरित करते समिति सदस्य। संवाद
विज्ञापन
मेरठ। वामन भगवान मंदिर समिति की ओर से श्रावण मास पर की शुक्ल पक्ष की नवमी पर मंदिर प्रांगण में भंडारा लगाया गया। कार्यक्रम में बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती का शृंगार हुआ। पंडित जितेंद्र शर्मा ने पूजन किया। भगवान को खीर एवं कचौरी का भोग लगाया गया। पंडित नंद किशोर शर्मा ने प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर विधायक अमित अग्रवाल, संयुक्त व्यापार संघ के संरक्षक विजेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष अजय गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, अनिल जैन, मुकेश अग्रवाल, समीर खुराना, मनु, अंकित रहे। वहीं, विश्व हिंदू महासंघ की ओर से गंगानगर शिव मंदिर में कार्यक्रम हुआ। पूजन विधायक अमित अग्रवाल और महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने किया। इस अवसर पर पूजन के बाद भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में ओम नम: शिवाय के जयकारे गूंज उठे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें