फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जीटीबी, ऋषभ व आईटीआई एकेडमी ने जीते मैच

विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ी
विज्ञापन
ऋषभ और जीटीबी एकेडमी में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को तीन मैच हुए। इसमें जीटीबी, ऋषभ व आईटीआई क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीते।
ऋषभ एकेडमी में सब जूनियर वर्ग में एक मैच खेला गया। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। इसमें शिवांश ने 34, लक्षित ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में वंश ने 4, माधव ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम 153 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

दूसरा मैच गुरु तेग बहादुर एकेडमी में हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 177 रन बनाए। इसमें उवेश ने 39, उमंग ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सार्थक ने 4, लक्ष्य ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 20 ओवर में 161 रन ही बना सकी। यश ने 42 रन बनाए। गेंदबाजी में परमजोत ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

तीसरे मैच में आईटीआई क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। सार्थक ने 44, देवांश ने 42, रन बनाए। गेंदबाजी में गोल्डन ने तीन, सुभान ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम 171 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शहज ने 43, धैर्य ने 41 रन बनाए। मैच से पूर्व लखनऊ से आए स्पोर्ट्स फोर स्कूल फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों ने परिचय प्राप्त किया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने सभी को बधाई दी। इस मौके पर हिमांशु, कनिष्क, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें