मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को जीटीबी और जीटीबी किंग्स के बीच मैच हुआ। इसमें जीटीबी किंग्स ने मैच जीता और सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके साथ जीटीबी रॉयल्स और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में सेमीफाइनल में पहुंची।
मंगलवार को खेले गए मैच में गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट पर 170 रन बनाए। इसमें विराट ने 33, वंश ने 42 और रुद्राक्ष ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में अनीक ने चार, संचित ने तीन विकेट और प्रिंस को तीन विकेट मिले।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी किंग्स की टीम ने 19.5 ओवर में नौ विकेट पर 171 रन बनाकर एक विकेट से मैच जीता। इसमें अनीक ने 45 रन, महुआ ने 41 रन और प्रिंस ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में नीरव ने चार विकेट, विराट ने चार विकेट और शुएब ने दो विकेट लिए। मैच का मैन ऑफ द मैच अनिक और बेस्ट बॉलर नीरव को चुना गया। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि बुधवार को पहला सेमीफाइनल मैच दो बजे से खेला जाएगा।