दौराला। सड़क हादसे में घायल मोदीपुरम निवासी प्रदीप की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई ने दौराला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में रोबिन ने बताया कि 2 मई को उसका भाई प्रदीप दौराला से मोदीपुरम बाइक से जा रहा था। वह भराला मोड़ के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रदीप की मेरठ स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।