फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटीबी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीते

विज्ञापन
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद टीम को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में शनिवार को दो मैच खेले गए। इसमें जीटीबी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीते। सात से 12 साल के वर्ग में पहले मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 170 रन बनाए। इसमें आयुष ने 43, भाविक ने 39, फवाज ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में जीटीबी की ओर से अर्जुन और रितिक ने तीन-तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम 18.5 ओवर में 163 रन ही बना पाई। इसमें शिवांश ने 38, दक्ष ने 42, तोहिनूर ने 44 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में फवाज ने 6 विकेट लिए। जैद और रियान ने भी दो-दो विकेट लिए। ऋषभ ने 7 रन से मैच जीता। दूसरे मैच में जीटीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 175 रन बनाएा। इसमें आदित्य ने 55, अभिजीत ने 40, उमंग ने 31 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाजी में कबीर ने दो, हिमांशु ने तीन, आईश ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ की टीम 19.5 ओवर में 160 रन ही बना सकी। इसमें समीर ने 43, शौर्य ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में कुश ने तीन, अभय ने तीन विकेट लिए। जीटीबी ने 15 रन से मैच जीता। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि आज रविवार को दो मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें