फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष राणा की शानदार गेंदबाजी से पंचवटी ने मैच जीता

विज्ञापन
पंचवटी क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। घाट रोड स्थित पंचवटी क्रिकेट एकेडमी में शनिवार को अंडर-14 वर्ग में वैष्णवी क्रिकेट एकेडमी और पंचवटी के बीच मैच हुआ। इसमें पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीता। टीम की ओर से हर्ष राणा ने शानदार गेंदबाजी कर पांच विकेट झटके।
वैष्णवी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष ने सबसे अधिक 24 रन बनाए। पंचवटी के गेंदबाज 12 साल के हर्ष राणा ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में पांच रन देकर पांच विकेट लिए। आयुष शर्मा, शुभ गुर्जर आर्यन, आयुष तोमर ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 17.4 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। टीम की ओर से नव्या ने नाबाद 14 व लक्षित ने 10 रन बनाए। वैष्णवी के गेंदबाज अनमोल ने तीन व दीपांशु ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच रहे हर्ष राना को कोच उमेश कुमार ने सम्मानित किया। इस मौके पर मनोज, जोगिंदर, लोकेश, किरण पाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें