फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: क्रिकेट प्रतियोगिता में जीटीबी और ऋषभ एकेडमी ने मैच जीते

सार

मेरठ में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। जीटीबी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने उद्घाटन मैच जीत लिए। इससे दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में शुरुआती बढ़त बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में शुक्रवार को जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। इसमें जीटीबी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने उद्घाटन मैच जीतकर टूर्नामेंट में बढ़त बनाई।
पहला मैच बालक जूनियर वर्ग में खेला गया। इसमें टॉस जीतकर गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में 236 रन बनाए। इसमें रोनित ने 49, फाजिल ने 40, अजहर ने 39 रन और शौर्य ने 37 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में अभय ने चार व कृष्णा ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम 25 ओवर में 10 विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी। इसमें अली ने 40, आयुष ने 41, रिहान ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में जीटीबी की ओर से रोनित ने 4 विकेट, अवि ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग के दूसरे मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 168 रन बनाए। इसमें आयुष ने 41, भाविक ने 38, गौतम ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में अर्जुन ने चार और फवाज ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईटीआई की टीम 18.5 ओवर में 151 रन ही बना सकी। ऋषभ की टीम ने 17 रन से मैच जीता। आईटीआई की ओर से जैद ने 43, विराट ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में सुभान ने चार, शिव ने तीन विकेट लिए। मैच से पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने किया। इस मौके पर उपक्रीड़ा अधिकारी अब्दुल अहद भी साथ रहे। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि प्रतियोगिता में शनिवार को दो मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें