फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जीटीबी और ऋषभ एकेडमी की जीते

Sun, 28 Dec 2025 07:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित फोटो स्त्रोत एके
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए दो मैच
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मैच खेले गए। इसमें गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

पहले मैच में गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 186 रन बनाए। इसमें उत्तम ने 40, अर्शदीप ने 41, हिमांशु ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अभिजीत ने 4, सुभान, शिव और समीर ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाना इलेवन की टीम 18 ओवर में 171 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अभिजीत ने 42, उमंग ने 39, समीर ने 40, सुभान ने 29 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कृणाल ने 4, वैभव और कृष्णा ने तीन-तीन विकेट लिए। दूसरे मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। इसमें रिहान ने 97, आदित्य यादव ने 75, मनन ने 39 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में पार्थ ने दो, देव शर्मा ने दो व आरजू और आहद ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम 20 ओवर में 215 रन ही बना सकी। इसमें रिहान ने 40, हम्माद ने 42, धैर्य ने 40 व सुहेल ने 39 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कबीर ने तीन, कृष्णा ने दो, रिहान और कार्तिक ने भी दो-दो विकेट लिए। कोच अतहर अली ने बताया कि 30 दिसंबर से 14वां हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो रहा है। जिसकी तैयारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें