फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पांच जनवरी से फिर शुरू होगा एमएलसी वोट बनाने का काम

Sun, 28 Dec 2025 07:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को गढ़ रोड स्थित राम सहाय इंटर कालेज में हुई। प्रादेशिक मंत्री अरुण पाल आत्रे ने कहा कि सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्नातक और शिक्षको की वोट बनाने के लिए जुट जाना चाहिए। महानगर उपाध्यक्ष राजेश त्यागी खंदरावली ने कहा कि पांच जनवरी से शिक्षक और स्नातक की आनलाइन वोट बनने का कार्य फिर शुरू होगा। मंडलीय मंत्री बिजेंदर ध्यानी ने कहा कि प्रशासन द्वारा स्नातक और शिक्षक वोट बनाने में घोर लापरवाही बरत रहा है। ऑफलाइन वोट के फार्म जमा कराने के बाद भी वोट नही बनी है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश चंद त्यागी ने इसकी शिकायत भारत निर्वाचन आयोग से की है। जिलाध्यक्ष राजवीर राठी ने कहा कि जिला प्रशासन विधान परिषद की वोट बनाने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ाए, ताकि समय रहते जमा किए गए फाॅर्म की वोट बनाई जा सकें। बैठक में महानगर मंत्री अरविंद चौहान को मेरठ जिले का कार्यकारी जिला मंत्री बनाया गया। इस अवसर पर सुभाष कौशिक, पंकज शर्मा, सुनील तोमर, निर्दोष त्यागी, डीएन यादव, हरीश, धीरज त्यागी, सुरेश पांडेय, अरविंद त्यागी, विकास चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें