फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों का शोषण कर रहे हैं जीएसटी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 हरि राम जी चौरसिया से मिला और ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय जैन अरिहंत ने कहा कि धारा 39 ए का अधिकार व्यापारियों के लिए घातक साबित हो रहा है। यह धारा अधिकारियों को विशेष अधिकार देती है। इसका अधिकारी गलत तरीके से इस्तमाल कर रहे हैं। व्यापारियों का शोषण हो रहा है। बिल में छोटी-छोटी गलतियां निकालकर पैनल्टी वसूली जा रही है। उन्होंने सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाया।
प्रदेश अध्यक्ष सचिन चौपड़ा ने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि इन अधिकारियों की हर साल परिवार समेत संपत्ति की जांच कराई जाए। आय से अधिक संपत्ति मिलने पर कठोर कार्यवाही की जाए। क्षेत्रीय अध्यक्ष निपुण अग्रवाल ने कहा कि अगर जल्द ही व्यापारियों के हितों में ये बदलाव नहीं होते तो व्यापारी वर्ग इस शोषण के खिलाफ सड़कों पर आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। प्रतिनिधिमंडल में कोषाध्यक्ष ऋषभ जैन, युवा अध्यक्ष रजत वालिया, अनिल भारद्वाज, गुरनाम सिंह, नितिन जैन,नवजीत, पुलकित खंडेलवाल और नितिन गर्ग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बेटियां फाउंडेशन ने लगाया एक पौधा मां के नाम
मेरठ। बेटियां फाउंडेशन द्वारा डॉक्टर आंबेडकर इंटर कॉलेज गढ़ रोड पर एक पौधा मां के नाम लगाया। टीम द्वारा 35 पौधे लगाए गए। नीम, बेलपत्र, अमरूद, अमलतास, गुलमोहर, सहजन, रबर प्लांट, बरगद, पीपल के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर डॉ. सुमित उपाध्याय, केके भारद्वाज, डीके पांडेय, अंजू पांडेय, बबीता कटारिया, मीनू रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें