फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दायीं तरफ था दिल, तीन नसें भी थीं बंद, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बचाई महिला की जान

Fri, 30 Dec 2022 02:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : एक महिला का दायीं तरफ दिल था और तीन नसें भी बंद थीं। वहीं डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर महिला की जान बचा ली।
विज्ञापन
ऑपरेशन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मेट्रो अस्पताल में अलीगढ़ निवासी 74 साल की महिला का अत्यंत दुर्लभ एवं जटिल हृदय रोग का ऑपरेशन किया गया। यह इलाज प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान योजना के तहत किया गया।

विज्ञापन


अस्पताल के निदेशक एवं मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि मरीज के दिल की तीनों नसें बंद थीं। इसके अलावा मरीज का दिल बायीं के बजाय दायीं तरफ था। इसके साथ-साथ शरीर के बाकी मुख्य अंग भी उल्टी तरफ थे। यह एक बहुत ही दुर्लभ और कठिन समस्या होती है। इसके अलावा मरीज के पिछले एक साल के दौरान दो बार दिल की नसों में छल्ले डल चुके थे और दिल काफी कमजोर भी था।

यह भी पढ़ें: फिल्मी अंदाज: कड़-कड़ाती ठंड में जान पर खेल गया 12वीं का छात्र, गंगनहर में कूदकर बचाई महिला की जान, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


दायीं तरफ होने के कारण ऑपरेशन में जटिलता बढ़ गई थी। यह बीमारी लाखों मरीजों में से लगभग एक मरीज में ही पाई जाती है। इस तरह के कुल 50 मरीजों का पूरे विश्व में ऑपरेशन हुआ है। भारत में केवल 4-5 ही ऐसे मरीजों का इलाज सफल हुआ है। हमें गर्व है कि मेरठ में ऐसी दुर्लभ सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: घर पहुंचा यूट्यूबर का शव, मचा कोहराम, फोटो-वीडियो देख बिलखते रहे परिजन, देखें तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें