फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 14 ट्रैप कैमरों में भी नहीं आया तेंदुआ, दिन भर घनघनाते रहे फोन, दहशत बरकरार

Fri, 30 Dec 2022 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
तेंदुए की तलाश में जुटी टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ। तेंदुए की तलाश में वन विभाग और सेना ने गुरुवार को संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। टीम की ओर से सैन्य क्षेत्र में लगाए गए 14 ट्रैप कैमरों में भी कुछ हाथ नहीं लग पाया है। वहीं, क्षेत्र के लोगों में तेंदुए की दहशत बरकरार है।

विज्ञापन


पिछले चार दिन से कैंट के आरवीसी सेंटर के पास तेंदुआ होने की चर्चा रही। इसके बाद से वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है। इसकेे लिए वन विभाग की ओर से क्षेत्र के लोगों से अपील भी गई है कि वह तेंदुए से संबंधित जो सूचना हो, उसके बारे में अवगत कराएं।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बढ़ी ठिठुरन, शीतलहर के बीच मनेगा नया साल, सहारनपुर में सड़क हादसे ने ली मैक्स चालक की जान
विज्ञापन


अब टीम ने गुरुवार को आरवीसी सेंटर के गेट नंबर दो, गांधी बाग, माल रोड सहित अन्य क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन न तो तेंदुआ मिला और न ही उसके कोई निशान मिल पाए हैं। कैंट क्षेत्र में 14 ट्रैप कैमरे और जाल भी लगाए गए हैं। इन ट्रैप कैमरों में भी तेंदुए से जुड़ा कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

 
हेल्पलाइन नंबरों पर दें सूचना
जिला वन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। ट्रैप कैमरों की मदद से भी नजर रखी जा रही है। अभी तक तेंदुआ होने की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। विभाग की ओर से क्षेत्रीय वन अधिकारी सहित कई अधिकारियों के नंबर हेल्पलाइन के रूप में जारी किए हैं। अगर तेंदुआ दिखाई पड़ता है तो हेल्पलाइन नंबर 7078088105, 8279496937, 9917313608 पर सूचना दी जा सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें