सीएचसी में बनी सैनिटाइजर टनल में दुल्हन के साथ दूल्हा।
- फोटो : MAWANA
मवाना। अक्षय तृतीया का दिन हर किसी काम के लिए शुभ माना जाता है। लॉकडाउन में नगर के मोहल्ला मुन्नालाल निवासी विपिन की रविवार शादी तय थी। उसने बारात ले जाने के लिए अधिकारियों से संपर्क किया तो अनुमति नहीं मिली। जिसके बाद वह पिता तेजपाल, बहन नीतू के साथ कार द्वारा हस्तिनापुर निवासी दुल्हन मोनिका के यहां पहुंचा।
कुछ घंटों में रीति रिवाज से दोनों की शादी की रस्में पूरी की गईं। दूल्हा दुल्हन को लेकर मास्क लगाकर चल दिया। कार मवाना-फलावदा रोड पर पहुंची तो यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने रोक दिया और कार अंदर न जाने की बात कही। जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन पैदल पहले सीएचसी पहुंचे।
यहां सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर व डॉ. देव ने नव दंपती की थर्मल स्कैनिंग की। जिसमें बाद दोनों घर के लिए चले। घर पहुंचकर दोनों का आरती के साथ स्वागत किया गया, माता-पिता ने आशीर्वाद दिया।
दुल्हन के साथ सीएचसी पहुंचे दुल्हे की थर्मल स्क्रीनिंग करते डॉक्टर।- फोटो : MAWANA