फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक थाने से छोड़ा एसपी ने जांच बैठाई तो फिर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। दो पिस्टलों के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को परीक्षितगढ़ थाना पुलिस ने पांच दिन पहले पकड़ लिया था। आरोप है कि पुलिस ने मिलीभगत कर आरोपी को थाने से छोड़ दिया था। मामले में एसपी देहात ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच बैठा दी। वहीं पुलिस ने रविवार को छोडे़ गए युवक को फिर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी एक युवक ने कुछ माह पहले पिस्टल के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए थे। पुलिस ने मामला संज्ञान में आने पर पांच दिन पहले युवक को किठौर मार्ग से हिरासत में ले लिया था। आरोप है कि बाद में पुलिस ने मिलीभगत कर आरोपी को थाने से ही छोड़ दिया। वहीं किसी ने इस मामले की जानकारी एसपी देहात अविनाश पांडेय को दे दी। एसपी देहात ने पुलिसकर्मियों को हड़काते हुए युवक को पकड़ने के निर्देश दिए। साथ ही दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच बैठा दी। रविवार सुबह थाना पुलिस आनन फानन में आरोपी युवक को थाने ले आई। थाने पहुंचे सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया ने जांच करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल गंगानगर थाने से संबद्ध कर दिया। खबर लिखे जाने तक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इस संबंध में सीओ ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें