फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की हत्या: दूल्हा बनने से पहले पहुंच गया जेल, बिलाल के साथ लिव इन में रहती थी उमा

Mon, 15 Dec 2025 12:00 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सहारनपुर के अंबेहटा में दूल्हा बनने जा रहे युवक को पुलिस ने शादी से पहले गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन
उमा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के अंबेहटा थानाक्षेत्र में टिडोली निवासी आरोपी बिलाल ने प्रेमिका उमा को रास्ते से हटाने की साजिश तो खूब रची, लेकिन पूरी तरह कामयाब नहीं हो सका। रविवार को उसे दूल्हा बनना था, लेकिन इससे पहले ही उसके हाथों में हथकड़ी लग गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather: दिसंबर में 27 साल बाद दूसरी बार टूटा सर्द रात का रिकॉर्ड, ठंड के साथ प्रदूषण ने बढ़ाई मुश्किल
 

बिलाल के अलावा उसके चार भाई और तीन बहनें हैं। तीन बड़े भाइयों की शादी हो चुकी है। रविवार को बिलाल और उसके भाई सलमान की बरात लंडौरा गांव में जानी थी। बिलाल पूरी तरह ब्रेफिक्र था और कई दिनों से दूल्हा बनने के ख्वाब संजोए हुए था। बरात के लिए उसने कपड़े और अन्य खरीदारी भी की, लेकिन शनिवार को पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

 

ऐसे में रविवार को केवल सलमान की बरात गई, जिसमें पांच से सात बराती शामिल हुए। बिलाल के बड़े भाई रहमान ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग के मामले की कोई जानकारी नहीं थी। शनिवार को जब पुलिस ने बिलाल को गंगोह जाते समय पकड़ा, तब पुलिस से ही उन्हें पता चला। एक तरफ परिवार में कई दिनों से शादी को लेकर खुशी का माहौल था तो दूसरी तरफ बिलाल की गिरफ्तारी से परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन

नकुड़ थाना क्षेत्र के टिडोली गांव के रहने वाले टैक्सी ड्राइवर प्रेमी बिलाल ने देहात कोतवाली की गंगोत्री कॉलोनी निवासी प्रेमिका उमा (30) की गर्दन काटकर हत्या कर दी। आरोपी सिर काट कर ले गया था। हत्याकांड को पिछले सप्ताह 6 दिसंबर को यमुनानगर के कलेसर जंगल के पास अंजाम दिया गया, जिसका खुलासा यमुनानगर पुलिस ने रविवार को किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें