फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानी थी बरात, निकला जनाजा, शादी से एक दिन पहले दूल्हे ने लिया ऐसा फैसला, दो घरों में पसरा मातम

Wed, 21 Oct 2020 05:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक परिवार में मेहमान एक तरफ मेहमान मंढे की दावत का लुत्फ ले रहे थे और शादी के जश्न में डूबे थे। वहीं दूसरी तरफ दुल्हे ने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जैसे ही यह मनहूस खबर परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिजनों ने कोई भी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इसके बाद गमगीन माहौल में शव को सपुर्देखाक कर दिया गया।
विज्ञापन


कसबा निवासी निसार मिर्जा के 31 वर्षीय बेटे नवाब की बुधवार को नानौता में बारात जानी थी। मंगलवार की देर शाम घर पर मंढे का आयोजन था। मेहमान दावत खाते हुए शादियों की खुशियों में मस्त थे कि इसी दौरान जब सेहरे बंदी की रस्म के लिए नवाब को बुलाया गया तो पता चला कि वह गायब है।
विज्ञापन

जब उसकी तलाश की गई तो वह अमरदीप कालोनी स्थित अपनी दुकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पास ही एक सुसाइड नोट पड़ा था जिसमें उसमें अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी होने वाली ससुराल में भी उसकी मौत के बाद मातम पसर गया।

सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। इसी दौरान परिजनों ने कोई भी कार्रवाई न करने की गुहार पुलिस से लगाई। थानाध्यक्ष ने बताया कि लिखित में दिए जाने के बाद युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

बुधवार की सुबह बेहद गमगीन माहौल में शव को सुपुर्देखाक कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि युवक कुछ दिन से परेशान चल रहा था लेकिन वह ऐसा कदम उठा लेगा ऐसा किसी ने सपने में भी सोचा था। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें