फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
गेम सिटी एरेना में चल रहा अंडर-16 वर्ग का क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में खेले जा रहे अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को टर्फ टेक क्रिकेट एकेडमी और नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 191 रन से जीत प्राप्त की।
नीलकंठ एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 304 रन बनाए। टीम की ओर से अमोघ सिरोही ने 78 गेंद में 125 और तन्मय चौधरी ने 61 गेंद में 101 रन की शतकीय पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को आकर्षित किया। गेंदबाजी में टर्फ टेक एकेडमी की ओर से अर्श अहमद ने 5 विकेट प्राप्त किए। आर्यन और रुद्राक्ष ने भी दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए टर्फ टेक एकेडमी की टीम 20.2 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से सूर्यांश ने 27 गेंद में 28 रन बनाकर सर्वाधिक स्कोर किया। वहीं नीलकंठ की ओर से वर्ष ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए और मुमुक्षा अहलावत ने दो विकेट चटकाए। तन्मय चौधरी को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें