मेरठ। 70 उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी मेरठ के तत्वावधान में शांति निकेतन कॉलेज मोहद्दीनपुर में चल रहे दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी-265 के चौथे दिन कैडेट्स को आपदा प्रबंधन का गहन प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के चौथे दिन सुबह कैडेट्स ने पीटी व योगाभ्यास किया।
उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मास्टर ट्रेनर विनीत त्यागी, अक्षित राजपूत व तरुण कुमार ने युवा आपदा मित्र योजना के तहत खोज-बचाव, अग्नि प्रतिक्रिया, बेसिक सर्च एंड रेस्क्यू तकनीक और भार उठाने व स्थिर करने की तकनीकों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। दोपहर सत्र में अग्नि प्रतिक्रिया का व्यावहारिक अभ्यास, रस्सी बचाव तकनीक एवं विभिन्न प्रकार की रस्सी गाँठें सिखाई गईं, ताकि आपदा के समय कैडेट जान-माल की रक्षा में सहयोग कर सकें। संवाद