फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर एजेंटों ने ठगे लाखों रुपये, अब चरानी पड़ रहीं भेड़-बकरियां

Tue, 14 Jan 2020 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ से सटे मवाना में एक शख्स ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके भाई से सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर एजेंटों ने लाखों रुपये ठग लिए। सऊदी में उससे भेड़ व बकरी चराने का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन


मुन्नालाल निवासी जावेद सैफी पुत्र गुफरान ने बताया कि भाई सुल्तान सैफी को कारपेंटर की जरूरत होने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये लेकर सऊदी भेज दिया। वहां उसे भेड़ बकरी चराने का कार्य कराया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

पीड़ित सुल्तान ने परिवार के सदस्यों को तीन दिन पहले फोन पर अवगत कराते हुए बताया कि वह नौकरी न मिलने पर मानसिक तनाव में हैं और खाना पानी भी ठीक से नहीं मिल पा रहा है।

परिजनों ने एजेंटों से बात कर वापस बुलाने की बात रखी। इस पर एजेंटों ने फिर से 1.5 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की बात कही है।

वहीं भाई सुल्तान को वापस लाने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें