फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दादी और पोती की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Sun, 15 Mar 2020 02:14 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में हाईवे पर बाइक सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दादी- पोती की मौत हो गई जबकि ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
दादी-पोती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ- बुलंदशहर हाईवे (एनएच 235) पर बीती शुक्रवार रात मिलक मढ़ैया गांव के सामने कट से सड़क पार कर रहे बाइक सवार तीन परिजनों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दादी- पोती की मौत हो गई जबकि ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बिना कार्रवाई किए शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन

   
खरखौदा क्षेत्र के गांव मिलक मढ़ैया निवासी अमित लोधी (38) पुत्र भूलेराम की छह माह की पुत्री परी बीमार थी। अमित अपनी मां मुन्नी (60) के साथ बेटी को बाइक पर बैठाकर खरखौदा चिकित्सक के यहां ले गया था। ये शुक्रवार रात में घर लौट रहे थे। ये हाईवे स्थित खरखौदा बाईपास पर मढ़ैया कट पर पहुंचे और सड़क पार करने लगे। इसी दौरान मेरठ की ओर से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बच्ची समेत तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस एवं परिजन जानकारी पाकर घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने बच्ची परी एवं मुन्नी दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अमित की हालत गंभीर बताई। हालांकि परिजनों ने पुलिस कार्रवाई किए बिना दादी-पोती का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें: बरात में अचानक हादसा, दूल्हे की बहन की मौत, चार लोग घायल, मातम में बदली खुशियां
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एएसपी किठौर रामानंद कुशवाह का का कहना है कि परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था।

ग्रामीणों ने जबरन खुलवाया था कट
मेरठ- बुलंदशहर हाईवे स्थित खरखौदा बाईपास का जिस समय निर्माण चल रहा था। उस दौरान एनएचएआई अधिकारियों ने मढै़या के ग्रामीणों के लिए खरखौदा कोल रोड स्थित फ्लाईओवर से बाईपास के बराबर में सर्विस रोड देने का प्रस्ताव दिया था। कस्बा एवं गांव मढै़या के लोगों ने प्रदर्शन कर एनएचएआई के अधिकारियों से जबरन कट खुलवा दिया था। हालांकि अधिकारियों ने हादसे की आशंका जताई थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें