फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: करनावल में जमीन विवाद में दादा की चाकू से गोदकर व गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- 20 बीघा जमीन के लिए दो पौत्रों ने किया कत्ल, देर रात चौपाल पर बैठे थे बुजुर्ग
विज्ञापन

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा करनावल में बृहस्पतिवार रात विजयपाल (82) की उसके दो पौत्रों ने चाकू से गोदकर व गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के समय रात नौ बजे बुजुर्ग घर से करीब सौ मीटर दूर चौपाल पर बैठकर अपने साथी शिवकुमार शर्मा व एक अन्य बुजुर्ग के साथ हुक्का पी रहे थे। इसी बीच दोनों पौत्र दादा का कत्ल कर मौके से भाग गए। एसएसपी ने बताया कि 20 बीघा जमीन के विवाद में हत्या की गई है। हत्यारोपी दोनों पौत्रों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई गई है।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात विजयपाल प्रतिदिन की तरह खाना खाने के बाद अपने साथियों के साथ चौपाल पर हुक्का पीने के लिए गए थे। जब वह हुक्का पी रहे थे। इसी बीच दो नकाबपोश युवक पैदल मौके पर पहुंचे और विजयपाल के सीने में गोली मार दी। बुजुर्ग को गोली लगते ही साथ बैठे अन्य बुजुर्ग मौके से भाग गए। इसके बाद हमलावरों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वहीं, गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को आता देख दोनों युवक मौके से भाग गए।
विज्ञापन

परिजन ने वारदात की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल की। एसपी देहात अभिजीत कुमार और सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों और ग्रामीणों से वारदात के बारे में जानकारी ली।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि बुजुर्ग विजयपाल की हत्या उसके दो पौत्रों निक्की और सागर ने की है। हत्या 20 बीघा जमीन के बंटवारे लेकर की गई है।
एसएसपी के अनुसार, विजयपाल के तीन बेटे शैलेंद्र, तेजेंद्र उर्फ बाबू व राजू थे। तेजेंद्र की करीब दस साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। विजयपाल के पास 80 बीघा जमीन है। उसने जमीन के चार हिस्से करते हुए 20 बीघा जमीन अपने हिस्से में रखी थी। पहले वो शैलेंद्र के पास रहते थे। किसी बात को लेकर हुए विवाद में एक साल पहले वो अपने पोते भानू व राहुल पुत्रगण तेजेंद्र के साथ रहने लगे। वो अपनी हिस्से की 20 बीघा जमीन भी इन पौते के नाम करना चाहते थे। इसी बात को लेकर विवाद था। बाकी दोनों बेटे और उनका परिवार इसका विराेध करता था। जमीन को लेकर परिवार में कई बार विवाद हुआ है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि जमीन के विवाद में बुजुर्ग के पौते निक्की पुत्र शैलेंद्र और सागर पुत्र राजू ने अपने दादा की हत्या की है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में भी दोनों की पहचान हो गई है। उनके अन्य पौत्र भानू की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम लगातार दबिश डाल रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें