फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर से निकाली भव्य रथ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में चल रही पूजा-अर्चना में शुक्रवार को पहुंचे श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित किया। मंदिर प्रांगण से भव्य रथ यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

मुख्य मंदिर में शांतिधारा के पश्चात सभी श्रद्धालु बड़े बाबा शांतिनाथ जिनालय पहुंचेे। विराजमान आचार्य 108 भारत भूषण मुनिराज के चरणों में क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र कुमार जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, सुनील जैन, सुशील जैन, विजय कुमार जैन, संजय जैन, अजय जैन आदि सभी श्रद्धालुओं ने श्रीफल अर्पित किया। शांतिधारा करने का सौभाग्य श्री श्रेणिक जैन, हिमांशु जैन, शुभचंद्र जैन को प्राप्त हुआ।आचार्य 108 भारत भूषण महाराज ने सभी भक्तों को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।
भव्य रथ यात्रा प्राचीन बड़ा मंदिर से होते हुए प्रथम निशियां पर पहुंची। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य के साथ शामिल होकर प्रथम निशियां पहुंचे। रथयात्रा में श्रीजी को लेकर चलने के लिए खवासी बनने का सौभाग्य पुष्पा जैन सपरिवार, सारथी बनने का सौभाग्य भरतेश जैन को प्राप्त हुआ। कुबेर इंद्र बनने का सौभाग्य सुमत प्रसाद जैन को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

रथयात्रा मंदिर से शुरू हुई, जो विभिन्न बाजारों से होकर प्रथम निशिया शांतिवन में पहुंची। वहां भगवान के अभिषेक पूजन के बाद पुनः रथयात्रा इसी मार्ग से होते हुए मंदिर पहुंची। रथयात्रा में सैकड़ों की संख्या में महानुभावों ने पहुंचकर कार्तिक अष्टान्हिका के समापन पर पूर्ण आहुति दी। गुरुकुल के बच्चे विभिन्न उपदेशों की पट्टिकाएं लेकर रथयात्रा में शामिल रहे।
इस अवसर पर सुनील जैन, अभय जैन, विनय जैन, मेला मंत्री राजीव जैन, राजीव जैन, विनय कुमार जैन, जितेंद्र कुमार जैन, विजय जैन, राकेश जैन, वीरेंद्र कुमार जैन, अतुल जैन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाप्रबंधक मुकेश जैन, उपप्रबंधक अशोक जैन, उमेश जैन, अतुल जैन, कमल जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें