मेरठ-------छात्र प्रियांशु जैन की हत्या के बाद उसे न्याय दिलाने के बेगमपुल पर मोमबत्ती जलाकर
मेरठ। अहमदाबाद में हुए मेरठ के युवक प्रियांशु जैन की हत्या के मामले में बेगमपुल पर मानव शृंखला बनाई गई। छात्र, समाजसेवी संगठन, व्यापारी और अन्य लोगों ने मौन धारण किया। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की गई। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना हुई। इस दौरान सतीश चंद्र जैन, डॉ. अमित पाठक, विपुल सिंघल, रोहित जाखड़, नीरज नारंग, सतीश चंद्र जैन, आकाश खन्ना, राजबीर सिंह आदि रहे।