फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुनि सौम्य सागर महाराज का भव्य मंगल प्रवेश, श्रद्धालुओं ने की पुष्पवर्षा

विज्ञापन
सरधना।  मुनि श्री 108 सौम्य सागर महाराज का बुधवार को नगर में प्रथम आगमन हुआ। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि श्री सौम्य सागर महाराज का बुधवार को नगर में प्रथम आगमन हुआ। उनके स्वागत में जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के साथ मुनिश्री का चौक बाजार स्थित श्री 1008 पद्मप्रभु दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में मंगल प्रवेश कराया गया।
विज्ञापन


वीर विशाल धवल सेना, जैन बाल संघ, जैन युवा मंच, मां पद्मावती भक्त मंडल एवं जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर मुनिश्री का स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने विधिविधान के साथ चरण प्रक्षालन किया। विभिन्न स्थानों से पहुंचे गुरु भक्तों ने श्रीफल अर्पित कर मुनिश्री का आशीर्वाद लिया। संचालन दीपक जैन दिवाकर ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पंकज जैन, शानू जैन, राजीव जैन, विनोद जैन, अवनीश जैन, सजल जैन, अरिहंत जैन, ऋषभ जैन, सौरभ जैन, सागर जैन, अक्षत जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें