फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विश्व साइकिल दिवस पर निकाली जागरूकता साइकिल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर बुधवार को परिवर्तन संस्था भारत के तत्वावधान में कस्बा दौराला से मोदीपुरम तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ तिरंगा चौक से हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने अनुशासित ढंग से बिना शोर-शराबे के साइकिल चलाकर लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में अधिक से अधिक साइकिल के उपयोग का आह्वान किया।कार्यक्रम में परिवर्तन संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष वेदवीर सिंह आदिवासी, समाजसेवी अधिवक्ता रवि चौधरी, हरिओम अहलावत, कुंवरवीर सिंह, लाखन सिंह, तीरथ ठेकेदार, दीपक, अनिल, राकेश, सोहन आदि ने भाग लिया। रैली के समापन पर प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें