फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन त्यागी फाइल - 2

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध एडेड, राजकीय एवं सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में कोविड-19 के चलते वर्क फ्रॉम होम चल रहा है। ऐसे में शासन की तरफ से सभी कॉलेजों से इसकी प्रगति की जानकारी मांगी गई है। लॉकडाउन की अवधि में किए शैक्षणिक कार्यों की क्लिप आदि लिंक पर देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

होली के बाद से ही सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में शिक्षण कार्य बंद है। 18 मार्च के बाद की सारी परीक्षाएं स्थगित हो चुकी हैं। ऐसे में यूजीसी और शासन ने सभी विश्वविद्यालयों-कॉलेजों को निर्देश दिए थे कि ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू करें। जिससे इस मुश्किल वक्त में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो सके। सूबे की उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. वंदना शर्मा ने सभी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रारों एवं कॉलेजों के प्राचार्यों से इस संबंध में जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा किशैक्षणिक गतिविधियाें से संबंधित जानकारी लिंक पर उपलब्ध कराएं। इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी से भी इनकी मॉनिटरिंग करने के लिए कहा गया है। शासन ने स्पष्ट किया कि जो शिक्षक ऐसे हालात में भी सहयोग नहीं कर रहे हैं। उनके बारे में जानकारी एकत्र करें।
कुछ शिक्षकों ने अब भी शुरू नहीं की ऑनलाइन पढ़ाई
सीसीएसयू कैंपस हो या फिर एडेड और राजकीय कॉलेज सभी जगह पर कुछ शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाई से कोसों दूर हैं। ये शिक्षक राजनीति तो हर बात पर करते हैं परंतु ऐसे गंभीर वक्त में भी ये छात्रों का भविष्य नहीं देख रहे हैं। तमाम कॉलेजों में गिनती के शिक्षकों को छोड़कर कोई सरकार का साथ देने को तैयार नहीं हैं। इसका उदाहरण ये है कि शासन ने सभी शिक्षकों को अपनी कक्षाओं का शेड्यूल उनके कॉलेज की वेबसाइट पर डालने के लिए कहा था परंतु गिनती के शिक्षकों को छोड़ यह पहल किसी ने नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें