फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की तीन साल की उपलब्धि गिनाएंगे जनप्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ‘सुशासन के तीन वर्ष’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपाइयों ने ताकत झोंक दी है। पार्टी के हरमन सिटी स्थित कार्यालय पर बृहस्पतिवार को पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। यहां महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंहल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा इसे सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंहल ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जन-जन को सरूरपुर की तीन साल की उपलब्धियों से रूबरू कराना है। इसलिए प्रत्येक पदाधिकारी निजी जिम्मेदारी लेते हुए अपना योगदान दें। उन्होंने बताया कि पहला कार्यक्रम 19 से 24 मार्च तक चलेगा। इसमें घर संपर्क और ग्राम चौपाल शामिल है। दूसरा कार्यक्रम शिक्षक, छात्र, अभिभावक सम्मेलन है। यह 19 व 20 मार्च को होगा। इसी श्रृंखला में तीसरा कार्यक्रम मंडलों में स्वास्थ्य आरोग्य मेलों का है। यह 21 और 22 मार्च को होगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों में सांसद और विधायक की सीधी सहभागिता रहेगी। बैठक में महामंत्री महेश बाली, पीयूष शास्त्री, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, राजकुमार सोनकर, नरेंद्र उपाध्याय, सीमा श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा मौजूद रहे।
नामित सदस्यों का अभिनंदन
पार्टी कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंहल, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर ने नामित सदस्यों का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंटकर अभिनंदन किया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पार्टी ने विश्वास की डोर उनके हाथों में सौंपी है। नामित सदस्य जनहित में कार्य करें। सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाएं। यहां एमडीए में नामित सदस्य डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी, वर्षा कौशिक के अतिरिक्त पार्षदों में टीसी मनोठिया, हेमा पंत, राजकुमार मांगलिक, सौरभ गौड़, वीर सिंह सैनी, लेखराज, सतनाम सिंह नामी, धनंजय कालिया, ओम कुमार त्यागी और राकेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें