फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को बहला फुसलाकर ले गया दूसरे समुदाय का युवक, तनाव

विज्ञापन
विवाहिता को बहला फुसलाकर ले जाने पर बढ़े तनाव के बाद गांव में तैनात पुलिस। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक वर्ग का युवक मायके आई विवाहित को भगाकर ले गया। मामला दो समुदाय होने के कारण गांव में तनाव का माहौल है। इसका पता चलते ही अधिकारियों ने गांव में पीएसी तैनात कर दी। परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी 28 फरवरी को हुई थी। युवती होली पर मायके आई हुई थी। युवती के दादा ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि बुधवार सुबह गांव का ही युवक आबिद पुत्र अयूब उनकी पोती को ले गया। इससे ग्रामीणों में रोष है। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण थाना पुलिस ने इसकी जानकारी में उच्च अधिकारियों को दी। बृहस्पतिवार को गांव में तनाव का माहौल नजर आया। गांव में सुरक्षा के तौर पर पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया। थाना पुलिस द्वारा टीम बनाकर युवती को तलाश किया जा रहा है। परिजन पुलिस से जल्द से जल्द युवती की बरामदगी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें