फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से झूठे वादे कर रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सिसौली गांव के किसान ओमपाल बालियान द्वारा आत्महत्या के मामले में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल मेरठ के पदाधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इसमें कहा कि किसान ओमपाल द्वारा सात बीघा खेत में खड़े गन्ने की सप्लाई नहीं होने पर आत्महत्या कर ली गई।
विज्ञापन

बैठक में कहा कि मिल ने गन्ना लेने से इनकार कर दिया। क्रेशर, कोल्हू बंद हो चुके हैं। ऐसे में किसान की परेशानी कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। इसलिए ओमपाल घातक कदम उठाने को मजबूर हुआ। पदाधिकारियों ने कहा कि आज किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री ने 14 दिन में गन्ने का भुगतान कराने को कहा था परंतु एक साल बाद भी पूरा भुगतान नहीं हुआ है। यहां बताया कि राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष चौ. अजित सिंह ने पीड़ित परिजनाें को फोन के माध्य्म से सांत्वना दी। वहीं, किसान ट्रस्ट की ओर से एक लाख रुपये की राहत राशि भी पीड़ित परिजनों को दी गई। प्रदेश व केंद्र सरकार से मांग की गई कि मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। बैठक में राष्ट्रीय सचिव मुकेश जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान, जिलाध्यक्ष राहुल देव सिंह, राममेहर सिंह गुर्जर, सुनील रोहटा, नरेंद्र खजूरी, कमलजीत सिंह, परवेज हलीम, इंदरपाल सिंह, रणवीर दहिया, विनय मल्लापुर, योगेश फोजी, मतलूब गौड़, ऐनुद्दीन शाह, डॉ. सुशील कुमार, शोहराब ग्यास, रतन सिंह, विकास भैंसा, संजय पनवाड़ी, सीपी सिंह, बिल्लू भलसोना, शोकिंद्र सिवाया, अनीश कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें