थाने से एसएसपी ऑफिस तक हंगामा
डीएन कॉलेज में बीटीसी की परीक्षा देने आए छात्र और छात्राओं ने देहलीगेट थाने से एसएसपी ऑफिस तक हंगामा किया। आरोप लगाया कि पार्किंग से उनके वाहनों से मोबाइल और पर्स चोरी कर लिए गए। देहलीगेट पुलिस ने शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की। देहलीगेट पुलिस पार्किंग ठेकेदार संतोष शर्मा के बेटे अक्षित को हिंदू युवा वाहिनी का पदाधिकारी बताती है। पुलिस दबाव में कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। एसएसपी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
थाने में छात्र बैठे, एटीएम से निकल रहे पैसे
पार्किंग में वाहनों में रखे पर्स चोरी हुए थे। पर्स में परीक्षार्थियों के एटीएम कार्ड भी थे। सोमवार को जिस समय छात्र पार्किंग ठेकेदार के पास बैठे थे, उस वक्त उनके एटीएम से पैसे निकल रहे थे। छात्रा अनीता सिंह ने कहा कि उसके एटीएम से 20 हजार रुपये निकले है। वहीं, छात्र हिमांशु ने 16 हजार रुपये निकलने बताए है। बड़ा सवाल है कि छात्र-छात्रा के एटीएम कार्ड पर्स से कौन ले गया। पार्किंग ठेकेदार और उसका बेटा थाने में पुलिस की कस्टडी में थे। उस समय एटीएम से पैसे निकलने से साफ जाहिर है कि छात्र-छात्राओं के पर्स शातिर बदमाशों ने ही चोरी किए है, जोकि साइबर एक्सपर्ट हैं। हालांकि छात्रा ने एटीएम कार्ड पर पासवर्ड लिखा होना बताया और छात्र का मोबाइल भी चोरी हुआ है। जिसमें ओटीपी नंबर आया होगा।
बागपत रोड से निकाले गए एटीएम से पैसे
छात्र-छात्रों के मोबाइल और पर्स से एटीएम कार्ड चोरी करके पैसा निकले पर साइबर सेल से इसकी जांच की। पता चला कि बागपत रोड स्थित एक बैंक के एटीएम से पैसे निकाले गए। एसओ देहलीगेट रविंद्र सिंह ने बताया है कि इस गैंग का पता लगाने के लिए पुलिस टीम लगी है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी जा रही है।
जांच बैठी है, कार्रवाई होगी
लालकुर्ती और देहलीगेट थाना पुलिस पर जांच बैठी है। दोनों घटनाओं में जिसकी गलती होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। किन्नरों ने थाने में अराजकता की थी, जिनके खिलाफ कार्रवाई हुई है। हिंदू युवा वाहिनी के नेता से मारपीट के मामले में कार्रवाई होगी।
- प्रशांत कुमार, एडीजी जोन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/