फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 रुपये का पेट्रोल डलवाया, फिर भी टंकी मिली खाली तो किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
100 रुपये का पेट्रोल डलवाया, फिर भी टंकी मिली खाली तो किया हंगामा
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। थाने के समीप पेट्रोल पंप पर शुक्रवार दोपहर एक युवक ने अपनी स्कूटी में 100 रुपये का पेट्रोल डलवाने आया था, लेकिन मात्र 50 मीटर दूरी पर उसकी स्कूटी बंद होने पर युवक ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर हंगामा करते हुए तेल नहीं डालने की बात कही। जिस पर पंप कर्मचारियों ने अपनी फजीहत होते देख दोबारा से स्कूटी में पेट्रोल डाला। इस दौरान वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर गुलफाम पुत्र हकीमुद्दीन स्कूटी लेकर थाने के समीप स्थित मिलन पेट्रोल पंप पर पहुंचा। उसने कर्मचारी से 100 रुपये का पेट्रोल डालने को कहा। कर्मचारी ने पंप में लगी मशीन में मात्रा फीड कर पेट्राल डालने की बात कहते हुए भेज दिया। गुलफाम मात्र 50 मीटर दूरी तक ही पहुंचा था, तभी स्कूटी बंद हो गई। स्टार्ट न होने पर उसने टंकी खोलकर देखी तो उसमें पेट्रोल नहीं था। युवक वापस पेट्रोल पंप पर पहुंचा और हंगामा करते हुए पेट्रोल नहीं डालने की बात कही। काफी देर तक पेट्रोल पंप कर्मियों ने अपनी फजीहत होते देख दोबारा से स्कूटी में पेट्रोल डाला। इस दौरान पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पेट्रोल पंप मालिक दिनेश जैन का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। मैनेजर से जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें