फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह क्लेश में महिला ने आत्महत्या का किया प्रयास, सास ने मचाया शोर, बची जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गृह क्लेश में महिला ने आत्महत्या का किया प्रयास, सास ने मचाया शोर, बची जान
विज्ञापन

सरधना। खिर्वा जलालपुर गांव में एक महिला ने गृह क्लेश के चलते शुक्रवार दोपहर कमरे में फंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला की सास ने उसे फांसी के फंदे पर लटके देखकर शोर मचाया। लोगों ने महिला फंदे से नीचे उतारा। जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस भी गांव पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

खिर्वा जलालपुर निवासी जोगिंद्र पुत्र बिजे की शादी 10 वर्ष पूर्व मुजफ्फरनगर के कुरहेड़ी गांव निवासी पूजा के साथ हुई थी। पूजा के तीन बेटे हैं। पूजा का कई दिनों से परिजनों से विवाद चल रहा है। बच्चे बाहर खेलने गए थे और पति मजदूरी पर गया था। घर पर सास और बहू थी। पूजा काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो सास श्यानो ने अंदर जाकर देखा। पुत्रवधू को छत के पंखे से लटकी देख सास ने शोर मचाया। पड़ोसी दौड़कर मौके पर पहुंचे और महिला को फंदे से नीचे उतारा। तब तक वह बेहोश चुुकी थी, लेकिन सांसे चल रही थी। परिजन उसे गांव में ही चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी। चिकित्सक द्वारा उपचार दिए जाने पर महिला को होश आया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पति जोगिंद्र ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी उसे फर्जी केस में फंसाने की धमकी देती है, जिसके चलते उसने आत्महत्या का प्रयास किया। यदि उसे समय पर फंदे से न उतारा जाता तो उस पर हत्या का केस दर्ज हो जाता। जोगिंद्र ने पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें