फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोबाइल टॉयलेट गोदाम से लाखों का सामान चोरी

Wed, 12 Apr 2023 02:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर के बिनौली रोड के बाहरी छोर पर मोबाइल टॉयलेट बनाने वाली फैक्टरी के गोदाम से चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। इस दौरान चोर लोहे, जेनरेटर आदि का सामान चुरा ले गए। चोरी की घटना गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

सरधना-बिनौली मार्ग बाहरी छोर पर एम फर्म ग्रिन इन वाइरों नाम की कंपनी मोबाइल टॉयलेट बनाने का काम करती है। फैक्टरी मैनेजर सलमान पुत्र निजामुद्दीन ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सोमवार देर रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने दीवार कूदकर गोदाम में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने गोदाम में रखे जनरेटर का डायनुमा, ई-रिक्शा की दो बैटरी व लोहे की एंगल चोरी कर ली। यह घटना फैक्टरी के गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी की घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें