नशीले पदार्थों के तस्कर तस्लीम के मकानों से सामान जब्त
मेरठ। लालकुर्ती पुलिस ने जेल में बंद नशे के सौदागर तस्लीम के लिसाड़ी गेट और मछेरान स्थित घरोें का सामान जब्त कर लिया है। तस्लीम की पत्नी नसीम बानो और बेटा शहबाज लंबे समय से फरार हैं। इससे पहले गैर जमानती वारंट और फिर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया था।
इसके बावजूद आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। तस्लीम काफी समय से नशे के सामान की तस्करी करता रहा है। इस धंधे उसकी पत्नी और बेटा सहित अन्य लोग भी जुड़े थे। तस्लीम का नेटवर्क कई जिलों तक फैला है। उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला तक कर दिया था। कुछ दिन पहले तस्लीम और उसके दो पुत्र समेत दामाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब सोमवार को पुलिस ने सामान जब्त कर सील लगा दी। संवाद