1352 तरह की जांच शामिल
इस योजना के तहत सरकार देश के करीब 10 करोड़ गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक का कवर देगी। बीपीएल परिवार को 1352 तरह की जांच और सर्जरी पांच लाख रुपये तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जानी है। इस योजना को लाभार्थी को किसी तरह का खर्च नहीं करना है। अस्पताल खुद बीमा कंपनी से क्लेम कर इसे लेगा।
लाभार्थियों की सुविधा के लिए
गांव या शहर के सब सेंटर या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित कर यह कार्ड कुछ लाभार्थियों को बांटे जाएंगे। बचे कार्ड आशा द्वारा लाभार्थियों के घर-घर जाकर दिए जाएंगे। अस्पताल में भर्ती होने के समय इस कार्ड के साथ एक पहचान पत्र (आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और राशन कार्ड) भी लाना होगा।
-डॉ. पूजा शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/