फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में खरीदें सपनों का घर: आवास विकास ने छह लाख तक घटाई फ्लैट्स की कीमतें, 60 दिन में करना होगा भुगतान

Fri, 13 Sep 2024 02:59 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

यदि आप मेरठ में सपनों का घर खरीदना चाहते हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें। यहां आवास विकास परिषद ने फ्लैटों की कीमत छह लाख रुपये तक घटा दी है। ऐसे में सपनों का आशियाना ढूंढ रहे लोगों को काफी फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
मेरठ में आवास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में आवास एवं विकास परिषद के जागृति विहार एक्सटेंशन में फ्लैट अब फिर से सस्ते कर दिए गए हैं। शासन को भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद अब 15 अक्तूबर तक रियायती दरों पर इन फ्लैट को खरीदा जा सकेगा। इसमें 60 दिन में फ्लैट की कुल कीमत का भुगतान आवंटी को करना होगा। 

विज्ञापन


127 वर्ग मीटर का 1367 वर्ग फुट का फ्लैट जो 46 लाख का था उसे अब 40 लाख में खरीदा जा सकेगा। 32 वर्ग मीटर क्षेत्रफल (345 वर्ग फुट) का दस लाख 60 हजार का फ्लैट आठ लाख 24 हजार रुपये में मिलेगा। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर इसे लागू किया गया है, जिसमें आवंटी पांच फ्लैट की च्वाइस दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Weather Update: 24 घंटे का येलो अलर्ट जारी, मेरठ में 52.7 मिमी बरसे बदरा, अगले दो दिन ऐसा रहेगा माैसम

विज्ञापन

जागृति विहार एक्सटेंशन योजना संख्या-11 शहर की सबसे बड़ी आवासीय योजना है, जिसे आवास एवं विकास परिषद ने शहर के बीच ही करीब 700 एकड़ में विकसित किया है। जागृति विहार एक्सटेंशन में बने 2304 में 780 फ्लैट ही बिके थे। 

कोरोना से पहले यह आंकड़ा 1250 के करीब था, लेकिन कोरोना काल में वित्तीय स्थिति गड़बड़ाने से लोगों ने फ्लैट सरेंडर कर दिए। इससे अब खाली फ्लैटों की संख्या 1524 हो गई। बीते साल दीपावली के मद्देनजर शासन ने इन फ्लैटों की कीमत में 20 से 25 प्रतिशत तक कटौती के आदेश किए थे। 

29 लोगों ने फ्लैट लिए, जिनमें से चार ने बाद में आवेदन रद्द करा दिया था। इसके बाद शासन ने फ्लैट पर दी गई छूट को बंद कर दिया था। 15 अगस्त से इसे लागू किया गया लेकिन कुछ आपत्ति के चलते मामला अटक गया था। 

एक ही दाम में टू बीएच के और थ्री बीएचके जागृति विहार एक्सटेंशन में जी प्लस थ्री यानि कि ग्राउंड फ्लोर व तीन ऊपरी तल की मंजिलों में फ्लैट बने हैं। वहीं कुटी चौराहे से जाने पर थोड़ी ही दूरी पर दस मंजिला दो टावर हैं।  

एक नजर में उपलब्ध फ्लैट की स्थिति
 क्षेत्रफल     फ्लोर मौजूदा कीमत
 32 वर्ग मी. (344.44 वर्ग फुट)  ग्राउंड     10,59,942
   तृतीय  8,24,698
 57 वर्ग मी. (613.54 वर्ग फुट)    ग्राउंड   21,30,143
  तृतीय  18,88,520
64 वर्ग मी. (688.88 वर्ग फुट)   ग्राउंड  24,73,489
  तृतीय 19,87,483
100 वर्ग मी. (1076 वर्ग फुट)   40,97,461
127 वर्ग मी. (1367 वर्ग फुट)   40,28,931
     
विज्ञापन

छूट से लोगों का बढ़ा रुझान
शासन ने छूट के लिए नए सिरे से प्रस्ताव के निर्देश दिए थे। इसमें छूट के बाद की दरों में निकली कॉस्टिंग कॉस्ट में 0.25 फीसदी का इजाफा हो गया। इस नए प्रस्ताव पर छूट के साथ बिक्री को अब शासन ने अनुमति दे दी है। छूट के लिए साठ दिन में फ्लैट की पूरी कीमत चुकानी होगी। -सुनील कुमार शर्मा, संपत्ति अधिकारी, आवास एवं विकास परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें