फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण जयंती महोत्सव का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्ण जयंती महोत्सव का आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। आनंदपुरी स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में रविवार को स्वर्ण जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें इंद्रों ने श्रीजी को पांडुकशिला पर विराजमान कर अभिषेक किया। शांतिधारा करने का सौभाग्य सुनील जैन और अरुण जैन को मिला। देव शास्त्र और महावीर भगवान की पूजा की गई। वर्धमान स्रोत महामंडल विधान के अर्घ्य मांडले पर भक्तिभाव से अर्पित किए गए।
विज्ञापन

विधानाचार्य पारस शास्त्री ने सभी धार्मिक क्रियाएं संपूर्ण कराईं। श्रीजी की वार्षिक भव्य धार्मिक क्रियाएं संपन्न हुईं। श्रीजी की वार्षिक भव्य स्वर्ण रथयात्रा सुबह 9:00 बजे दिगंबर जैन पंचायती मंदिर आनंदपुरी से आरंभ हुई। आनंदपुरी से प्रारंभ होकर जैन नगर, प्रेमपुरी, शांतिनगर, अंकुर एंक्लेव होते हुए जैन बोर्डिंग के ऋषभ हाल पहुंची। श्रीजी का प्रक्षाल एवं पूजन किया गया। रथयात्रा में गज रथ वाले स्वर्ण रथ पर जिनवाणी को लेकर बैठने का सौभाग्य अजय जैन को मिला। सारथी रामनिवास और कुबेर बनने का सौभाग्य अनुराग जैन को मिला। घोड़े वाले स्वर्ण रथ पर महावीर भगवान की मूर्ति लेकर बैठने का सौभाग्य सुधीर जैन को मिला। सारथी सतीश जैन व कुबेर अनूप जैन बने। पांच घोड़ों वाली बग्गियों में बैठने का सौभाग्य इंद्रों को मिला। रेलवे रोड पर जैन ध्वज और तोरण द्वार सजाए गए। बैंडबाजों एवं नफीरी पर जैन धुनों को प्रस्तुत किया गया। रथयात्रा का भव्य स्वागत हुआ। यहां श्रीजी की आरती की गई। धर्म प्रभावना करते हुए ऐरावत हाथी यात्रा में आगे चल रहा था। मार्ग पर मिष्ठान, हलवा, फलों का वितरण किया गया। अतिथियों का सम्मान माला, शॉल, पटका व तिलक लगाकर किया गया। संगीतकार विक्की एंड पार्टी अलबेला ने धार्मिक धुनों की प्रस्तुति दी। अभिषेक के बाद रथयात्रा जैन बोर्डिंग हाउस से चलकर वापस आनंदपुरी जैन मंदिर पहुंची। यहां वीर सैन, सुनील जैन, सुरेंद्र जैन, सुरेश जैन रितुराज, अंचल, सुधीर, शैलेंद्र, असीम, विनय, गुलशन राय, जेडी जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें