फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सोने की कीमतें इतिहास में अब तक के उच्चतम स्तर पर, आया रिकाॅर्ड उछाल, ये है वजह

Wed, 25 Sep 2024 12:01 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कहा जाता है कि मांग बढ़ती है तो कीमतें घटती हैं लेकिन सोने की बढ़ती कीमतें, बढ़ती मांग के साथ-साथ बढ़ती जा रही हैं। इतिहास में अब तक सोने की कीमतें उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। 
विज्ञापन
सोने की कीमतें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी फेडरल बैंकों द्वारा ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की कटौती के बाद भारत में सोने के भाव में अप्रत्यक्ष रूप से उछाल आ गया है। इस कारण सोने की कीमतें देशभर सहित मेरठ में बढ़कर 77,200 प्रति 10 ग्राम हो गई।

विज्ञापन


इतिहास में अब यह कीमत उच्चतम स्तर पर है। इस साल की शुरुआत में 23 जुलाई को जब वित्तमंत्री ने आयात शुल्क में नौ प्रतिशत कटौती की घोषणा की तो सोने की कीमतें 72,500 से गिरकर 69,300 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गईं। 

यह भी पढ़ें: घोटाला: गाड़ी 5 लाख की, मरम्मत पर 20 लाख खर्चे, डीजल-पेट्रोल में खेल, नेताओं की कारों में डलावाया जाता है तेल

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है लगातार बढ़ती कीमतों की वजह
यूनाइटेड ज्वेलर्स एंड मैन्युफैक्चरर्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल ने कहा कि भू राजनीतिक तनाव, अमेरिकी फेड दरों में कटौती से सोने की खरीदारी भी बढ़ गई। निवेशक भी सोने की खरीदारी कर रहे हैं।

इजरायल और हिजबुल्लाह के युद्ध का असर
इंडियन बुलियन ट्रेड कॉरपोरेशन निदेशक आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच युद्ध ने सोने में सुरक्षित निवेश के प्रवाह को बढ़ा दिया है।  

मंगलवार शाम बाजार बंद होते समय सोना अब तक के सर्वोच्च स्थान पर 77,200 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया। रघुनंदन ज्वेलर्स के संचालक तन्मय अग्रवाल ने बताया कि अब नवरात्र से पंच महोत्सव तक सोना महंगा रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें