फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्रा में गोकशी के मामले दो महिलाओं समेत आठ गिरफ्तार, आरोपियों से औजार, तीन तमंचे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रा में गोकशी के मामले दो महिलाओं समेत आठ गिरफ्तार, आरोपियों से औजार, तीन तमंचे बरामद
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के हर्रा कस्बे में गोवर्द्धन पूजा के दिन हुई गोकशी के मामले में पुलिस ने मेरठ तथा हर्रा कस्बे से दो महिलाओं सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से गोकशी के औजार, तीन तमंचे तथा मांस सप्लाई करने में प्रयुक्त बिना नंबर की कार बरामद की है। वहीं, मौका पाकर उनके अन्य साथी फरार हो गए।
सरूरपुर थाना पुलिस ने बताया कि रविवार को क्षेत्र के हर्रा कस्बे में स्थित इंटर कॉलेज के सामने गन्ने के खेत में गोकशों के गिरोह ने गोकशी की थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हर्रा निवासी नौशाद पुत्र असलूक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने गिरोह के सरगना सहित अन्य लोगों के नाम पुलिस को बताए। बुधवार देर रात पुलिस ने मेरठ-करनाल हाईवे पर हर्रा मोड़ पर पुलिस ने कार को रुकवाया। उसमें बैठे पांच लोगों को पुलिस दबोच लिया। जबकि दूसरी कार में सवार आरोपी मौके से भाग निकले। तलाशी में कार से मांस काटने के औजार, रस्सी व तीन तमंचे बरामद हुए। गिरोह के सरगना इशरत व फैसल ने पुलिस को बताया कि वह जंगल में घूमते गोवंश को पकड़ते हैं और नशीला इंजेक्शन देकर उसे मारने के बाद मांस दिल्ली के होटलों में सप्लाई कर देते हैं। गिरोह से आसपास के गांवों के दो दर्जन से अधिक लोग जुडे़ हैं। कार की नंबर प्लेट बार-बारी बदलते रहते हैं, जिससे किसी को शक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह का सरगना इशरत जहां एमबीए तथा फैसल बीटेक पास हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों हमीद और आस मोहम्मद निवासी कायस्थ बड्ढ़ा थाना किठौर, नुसरत, इशरत और फैसल निवासी अहमद नगर थाना लिसाड़ी गेट मेरठ, नौसाद निवासी कस्बा हर्रा थाना सरूरपुर, रिहाना निवासी कायस्थ बड्ढा थाना किठौर व फरमीन निवासी कस्बा हर्रा थाना सरूरपुर का चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें